उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न कार्यों हेतु ड्यूटी लगाई गई है, वे निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं वीआईपी मूवमेंट से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें