योग दिवस पर जगह जगह योगा के कार्यक्रम आयोजित किये गए। 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग दिवस मनाया गया।इसी के अंतर्गत सिकंदराराऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओ ने योग किया। रोहित दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं को योग अभ्यास कराया।
योग शिविर में निर्मल दास, अभितेश राजाजी, बृजमोहन गुप्ता, मनोज शर्मा , ईश्वर चंद्र, सुनील यादव, नागेंद्र पचौरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें