भारत सरकार द्वारा सृजित कार्यक्रम "विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2025"को जनपद हाथरस में आयोजित कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस एवं कृषि विभाग, जनपद-हाथरस, द्वारा जिले के सभी विकास खण्डों के चयनित ग्रामों मे आयोजित कराया जा रहा हैं। सोमवार को विकास खण्ड- हाथरस के ग्राम- कुम्हरई, मझोला और ककोडी में कृषि आधारित कार्यक्रम को आयोजित कराया गया ।
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ गोपाल दास ने कृषकों को बकरी पालन व गोट रियरिंग प्रैक्टिसेज के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ कमलकांत ने कृषि मशीनरी एवं ड्रोन से छिड़काव करने करने के सेफ्टी मेजर की जानकारी दी।
केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी विषय (गृह विज्ञान) ने पोषण वाटिका में सब्जियों के उत्पादन के महत्व को बताया साथ ही किचेन गार्डन किट का वितरण भी किया।
कृषि विभाग से टी.ए.सी. योगेश कुमार, ए. टी. एम. एस. पी. सिंह , बी. टी. एम. मनवीर सिंह, ए.टी . एम. अयोध्या प्रसाद फसल बीमा योजना से प्रेमपाल आदि ने भाग लिया और तीनों गांवों में लगभग 350 कृषकों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें