पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 7 दिवसीय योग सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए रिजर्व पुलिस लाईन, हाथरस में पुलिसकर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने हेतु योगाभ्यास कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन, हाथरस में 7 दिवसीय योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक मुकेश बाबू, वामा सारथी प्रभारी राजकुमार आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें । इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को योग शिक्षिका कुमारी निवेदिता गुप्ता द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने एवं आत्मबल मजबूत करने के लिए योगाभ्यास का कराया गया तथा योग के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि इस भाग दौड भरी जिंदगी में स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर व आनन्दपूर्ण जीवन के लिये प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास बहुत जरूरी है । हम सभी को प्रतिदिन समय निकालकर योगाभ्यास जरूर करना चाहिए ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें