सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईश्वर की भक्ति करने से होता है मनुष्य का कल्याण : पप्पू शास्त्री

 

सिकंदराराऊ। 

अगसौली ग्राम पंचायत में बांसबाली माता जी के मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पप्पू शास्री ने कहा कि अंतिम दिन की भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलाने में सहायक होती है। जिन लोगों के जीवन में भागवत कथा का समावेश नहीं होता, उनके जीवन में कोई न कोई विघ्न अवश्य आता है। ऐसे व्यक्तियों को मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर कमजोर बना देती है,अपने धर्म में रहकर जीना और उसी में प्राण त्याग देना गौरव की बात है। 

  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रांतीय महासचिव महेश यादव संघर्षी, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान जिला पंचायत सदस्य, शिक्षक अम्बरीष कुमार यादव, अशोक यादव प्रधान कचौरा, सुरेन्द्र यादव मण्डल अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, श्रीनिवास मुनीम जी, समीर यादव एडवोकट, देवेश यादव, राजेश यादव प्रबन्धक ने कथावाचक पप्पू शास्त्री को राधा कृष्ण का छविचित्र, पटका व माल्यार्पण कर सम्मान किया एवं सभी अतिथियों का आयोजकों ने स्वागत किया। 

  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रांतीय महासचिव महेश यादव संघर्षी व जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि नशा करना है, तो भगवान की भक्ति का करो। भक्ति का नशा वह नशा है, जो मनुष्य को सन्मार्ग पर ले जाता है, उसका आत्मबल बढ़ाता है और जीवन को सुखमय बनाता है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है, परिवार में प्रेम व भाईचारा बना रहता है और व्यक्ति का जीवन सच्चे आनंद से भर जाता है।

    इस अवसर पर रामप्रकाश यादव, शिक्षक अम्बरीष कुमार, अवनीश कुमार, वेदराम सिंह पुजारी, वीरपाल सिंह यादव,  रुम सिंह नेता जी,  विनेश कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी,  बीरेन्द्र यादव नेता जी, दिवाकर यादव, यशपाल यादव, गौरव यादव, राजेश यादव प्रबन्धक, संजीव कुमार,  श्यौराज सिंह, रिंकू यादव, राकेश कुमार,  गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति, राजेश यादव प्रबन्धक, अखिलेश शास्त्री, भूरे सिंह यादव एडवोकेट, विपिन यादव, मौनू यादव, विकास, जयप्रकाश, करन सिंह, शंकरपाल सिंह, हिमांशु यादव, आदित्य कुमार, देवेन्द्र कुमार, मनोज यादव शिक्षक, अशोक कुमार, रवेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...