पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में प्रभारी यातायात पुलिस सुभाष यादव द्वारा शहर क्षेत्र में मोडीफाइड साइलेंसर (पटाखा फोडने) वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया । जिसके क्रम में शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान एक रॉयल इन्फील्ड बुलेट मोटरसाईकिल को मॉडीफाइड साईलेंसर से पटाखा फोडते हुए पाये जाने पर उक्त मोटरसाईकिल को एम वी एक्ट के अन्तर्गत सीज कर थाना कोतवाली नगर में दाखिल कराया गया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें