एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चाड कर लिया भाग
रक्तदान मानवता की बहुत बडी पहचान है । रक्तदानी अनजान व्यक्ति को भी रक्त देकर मानवता का रिश्ता कायम कर लेते हैं।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में और पूर्व प्रधान अजीतपुर गोपाल सिंह के सानिध्य में पहली बार ग्रामपंचायत में लगे रक्तदान शिविर में महिला, पुरुष, युवाओं ने बडे ही उत्साह और हर्षोल्लास से भाग लिया। सभी ग्रुपों का 40 युनिट रक्त एकत्रित हुआ।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि ग्रामपंचायत में रक्तदान के लिए ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिला है। यहां के सभी रक्तदानी बहुत उत्साहित हैं। रक्तदान मानवता की अनूठी मिसाल है जो लोगों को जीवनदान देता है। रक्तदानियों ने लाखों लोगों को जीवनदान दिया है। ऐसे रक्तदानियों को हमारा सल्यूट है।
शिविर के मुख्य आयोजनकर्ता गोपाल सिंह ने कहा कि हमारी दिली इच्छा थी कि हमारी ग्रामपंचायत में भी रक्तदान शिविर लगे और यहां के लोग भी रक्तदान करें । हम लोग तो समय समय पर रक्तदान करते रहे हैं। एडीएचआर के माध्यम से यह शिविर लगा और लोगों ने उम्मीद से ज्यादा सहभागिता की। भविष्य में ऐसे रक्तदान शिविर लगाते रहेंगे।
जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक ने कहा कि एडीएचआर इस रक्तदान की मुहिम को जन-जन.मुहिम बनाने में लगा हुआ है। एडीएचआर की मुहिम से प्रेरित होकर लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, और अपनी पारिवारिक खुशियों के मौके पर रक्तदान व शिविर लगा रहे हैं। यही इस मुहिम की सफलता का सूचक है।
सभी रक्तदानियों को सर्टिफिकेट व पानी का कैम्पर देकर प्रोत्साहित किया।
शिविर की सफलता में शैलेंद्र सांवलिया, कमलकांत दोवराबाल, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी, महेश वर्मा, गौरव पाठक, संगीता सिंह, रवी कुमार राजपूत , मंजुल कुमार, सौरभ कुमार सिंह गुलशन कुमार, बिपिन कुमार, विकास सिंह, गगन सेंगर, राज सिंह, विकास कश्यप आदि लोगों को सराहनीय योगदान रहा।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें