क्षेत्र के गांव नगला भूड निवासी एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय एंबुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसका प्रसव ईएमटी एवं पायलट द्वारा कराया गया ।
गांव नगला भूड निवासी शकुंतला पत्नी सुनील कुमार को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को कॉल की। थोड़ी ही देर में सिकंदराराऊ सीएचसी की एंबुलेंस संख्या वीपी 32 एफ जी 2761 पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने पर ड्यूटी पर तैनात ईएमटी संजेश कुमार व पायलट बंटी सिंह ने एंबुलेंस सड़क किनारे खडी़ की। एंबुलेंस में ही उनका सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने प्रसव के दौरान एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें