थाना हसायन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
अवगत कराना है कि दिनाँक 16.06.2025 को विवेक पुत्र रामवीर निवासी खेडिया कला थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी गयी कि वादी अपने परिवार के साथ अपने खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की नीयत से तमंचा से फायर किया । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में एक अभियुक्त राहुल पुत्र गिरीश कुमार निवासी गांव खेडिया कलां थाना हसायन जनपद हाथरस
को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें