सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम के ड्राइवर की पुत्री की हत्या के मामले में एक अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार , घायल

 

हाथरस। 

एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत तहसील सदर के सामने डीएम के ड्राइवर की पुत्री की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का मात्र 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले नामित 1 अभियुक्त नवीन से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त नवीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 14.06.2025 को वादी राकेश कुमार शर्मा पुत्र टोडीराम शर्मा निवासी  द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वादी की पत्नी अपनी पुत्री के साथ सासनी बाजार से वापस घर आ रही थी तभी रास्ते में तहसील सदर के सामने बुलट मोटरसाईकिल सवार वादी की बहू के परिचित अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई । जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को निर्देशित किया गया । एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है । जिसके क्रम में गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त ग्राउंड, टेक्निकल इंटेलीजेंस व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत तहसील सदर के सामने हुई युवती की हत्या की घटना का मात्र 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त नवीन पुत्र सुजान सिंह निवासी लक्ष्मण गढी थाना खैर जनपद अलीगढ को दयानतपुर नहर पुल से बाईपास की ओर पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त नवीन पुत्र सुजान सिंह उपरोक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा व 1 खोखा बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...