पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में वारंटियों, एनडब्लू, वांछित, पुरुस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 16/17.06.2025 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वारंटी/वांछित/एनबीडब्लू/पुरूस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा 5 वारंटी अभियुक्तों चन्द्रभान उर्फ चन्द्रपाल पुत्र गोकुल सिंह , बैनामी उर्फ लाल सिंह पुत्र राजपाल , सूरजपाल पुत्र शिवचरण , होडिल पुत्र सरनाम एवं महेश पुत्र रामप्रशाद निवासीगण मण्नडपुर थाना हसायन जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें