ठंड में रखे किसान के आलू बेचने और और विरोध करने पर किसान के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव जींद पट्टी विसाना निवासी कोल्ड स्टोर मालिक ओमपाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अवगत करा दें कि 19 मई को छैलबिहारी निवासी रोहई थाना चन्दपा ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके करीब 4 लाख 90 हजार रुपए और आलू के पैकिट कोल्ड में रखे थे। आरोप है कि उनके आलू के पैकिट बिना सूचना के बेच दिए ओर जब पैसे मांगने पर उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस मामले को लेकर किसानों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने चन्दपा कोतवाल को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक पर धोखाधड़ी और जान लेवा हमले का मामला दर्ज किया था।
आरोपी कोल्ड स्टोरेज मालिक ओमपाल सिंह मूल रूप से जिंद पट्टी विसाना थाना चन्दपा का रहने वाला है जो फिलहाल सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव कालोनी भट्टा वाली गली में रहता है। कोतवाली चन्दपा प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें