पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में वारंटियों, एनडब्लू, वांछित, पुरुस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस ने 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वारंटी, वांछित, एनबीडब्लू, पुरूस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा 9 वारंटी अभियुक्तों मंगीलाल पुत्र गोतीलाल निवासी नगला छीतर थाना सादाबाद, विकास पुत्र श्रीनिवास निवासी गुरसौटी थाना सादाबाद, सियाराम पुत्र लालाराम निवासी गीगला थाना सादाबाद, सोनू पुत्र मोहर सिंह निवासी गीगला थाना सादाबाद , महेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला छीतर थाना सादाबाद , चन्द्रपाल पुत्र होती लाल निवासी नगला छीतर थाना सादाबाद एवं 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें