सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ओएनडीएलएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर ड्रग कंट्रोलर से मिला

सिकंदराराऊ

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने ओएनडीएलएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर ड्रग कंट्रोलर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया।

 ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ब्रांच लाईसैंस अप्लाई और गोडाऊन अप्लाई नही हो रहे हैं। फाईल मूवमेंट का पता नही चल पा रहा है कि फाईल अभी किस अधिकारी के पास है और उसने उस पर क्या एक्शन अपने अधीनस्थ अधिकारी को फाईल को भेजा गया। पोर्टल में पूर्व मे जारी लाईसैंस का रिकार्ड माइग्रेट करने का कोई भी आप्शन नही है जिस वजह से पूर्व मे जारी लाईसैंस का रिकार्ड लाईसैंस होल्डर को डालना पड रहा है और जिसको सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा पुनः सत्यापित करना पड रहा है जो कि लाईसैंस होल्डर और सम्बन्धित अधिकारी के लिये अतिभार है जो कि शासन द्वारा कराया जाना चाहिए था ऐसा पूर्व मे भी हुआ है। जब निवेशमित्र पोर्टल आया तो एफ़एसडीए यूपी पोर्टल के सभी निर्गत लाईसैंस की जानकारी को निवेशमित्र पोर्टल पर माइग्रेट करने का प्राविधान था। औषधि निरीक्षक और सहायक औषधि आयुक्त के द्वारा किसी भी आवेदन पर लगाई गयी रिपोर्ट को देखने का प्रावधान होना चाहिये यदि यह आवेदक के अधिकार मे है इससे सिस्टम मे प्रादर्शिता बनी रहेगी। पोर्टल में औषधि निरीक्षक और सहायक औषधि आयुक्त के द्वारा किसी भी आवेदन के प्रतिष्ठान के सर्वे से पूर्व पूर्ण जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिये कि सम्बन्धित अधिकारी किस दिन और किस अनुमानित समय पर निरीक्षण करने आयेगा ताकि आवेदक और सम्बन्धित अधिकारी दोनो को निरीक्षण के दौरान कोई असुविधा न हो न ही किसी एक की अनुपस्थिति के कारण समय की बर्बादी हो। यदि सम्बन्धित अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निरीक्षण अथवा आवेदन के सापेक्ष कार्यवाही करने में असमर्थ हो तो उसको पोर्टल के माध्यम से उचित कारण बताकर सूचित किया जाये या सहायक औषधि आयुक्त स्वयं संज्ञान लेते हुये सलंग्न कागजात के आधार पर स्वयं नये लाईसैंस आवेदन जारी करें। औषधि विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट एफएसडीएयूपी पर कोई भी जानकारी अपडेट नही हो रही है, जिस कारण जन जागरूकता के लिए शासन व विभाग द्वारा जारी आदेशो का पता नही चल पा रहा है और आम जन अपने से सम्बन्धित जानकारी को प्राप्त नही कर पा रहे हैं। यदि कोई आवश्यक जानकारी है जिसका सभी लाईसैंस होल्डर को पता होना अनिवार्य है तो उनको पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाये। औषधि निरीक्षक द्वारा नये लाईसैंस आवेदन जारी करने में देरी की जाती है तो सहायक औषधि आयुक्त स्वयं संज्ञान लेते हुये स्वयं नए लाईसैंस आवेदन जारी करें अन्यथा दुसरे जिले के औषधि निरीक्षक द्वारा आवेदन पर रिपोर्ट लगाकर समय सीमा तक लाईसैंस जारी किया जाये। इन समस्याओ के कारण प्रदेश के दवा व्यापारियो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देकर इन समस्याओ का निवारण करने का अनुरोध किया। ड्रग कंट्रोलर द्वारा सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार, प्रदेश संगठन मंत्री रजत कुमार सैनी,  प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय मिठारिया, प्रवीण धवल प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सनूज तेजान, अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...