प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर निकट पुलिस चौकी अगसौली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पूज्य श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी जी श्रीधाम वृन्दावन ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलने में सहायक होती है।
कथावाचक लक्ष्मी नारायण तिवारी का साफा, पटका व माल्यार्पण कर नरेन्द्र सिंह जादौन, महेश यादव संघर्षी, विजय भारद्वाज, अखिलेश शास्त्री, रिंकू यादव ने स्वागत सम्मान किया।
नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ, हाथरस व महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली ने बोलते हुए कहा कि यदि नशा करना है, तो भगवान की भक्ति का नशा करो। भक्ति का नशा वह नशा है, जो मनुष्य को सन्मार्ग पर ले जाता है, उसका आत्मबल बढ़ाता है और जीवन को सुखमय बनाता है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है, परिवार में प्रेम व भाईचारा बना रहता है और व्यक्ति का जीवन सच्चे आनंद से भर जाता है।
इस अवसर पर विजय भारद्वाज, मनोज कुमार शिक्षक, मनवीर सिंह यादव बीडीसी, दिवाकर यादव, छोटू पंडित, जितेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, अंकित ठाकुर, राहुल कुमार, विपिन कुमार, उमेश यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें