थाना हसायन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रामवीर पुत्र किशन सिंह निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस को ग्राम मथुरापुर की बम्बा पुलिया से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें