जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट पर 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नरायन, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों ,अपने-अपने थानों पर जनसुनवाई की गई । जनसुवाई के दौरान आये हुए फरियादियों को समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें