सदस्य सचिव उ०प्र० राज्य महिला आयोग मानवाधिकार भवन (तृतीय तल) गोमती नगर, लखनऊ के पत्र दिनांक 20.06.2025 के क्रम में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जनसुनवाई , समीक्षा बैठक 25 जून को प्रातः 11:00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में की जानी है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि दिनांक 25 जून को प्रातः 11:00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में आहूत जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे त्वरित न्याय दिलाये जाने में नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें