शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत कस्वा सिकन्द्राराऊ व पुर्दिलनगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों व स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा मुख्य बाजारोंव स्थानों में पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया ।
इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने व आपसी भाइचारे के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्णढंग से त्यौहार को मनाने का आह्वान किया गया ।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें