सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्तदान महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से, होगा रक्तदानियों का महासंगम

 हाथरस।

  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे से माँ कैला ब्लड बैंक, माहौर गेस्ट हाउस में लगने जा रहे  रक्तदान महोत्सव की तैयारियां बड़े ही जोरों शोरों से की गई है । 

 एडीएचआर पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महोत्सव के लिए रक्तदानियों बहुत उत्साह है । साल का सबसे बड़ा आयोजन बनता है।  एडीएचआर पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दो माह से एडीएचआर की पूरी टीम ने जनपद के रक्तदानियों में जागरूकता का भाव उत्पन्न किया है। रक्तदानियों से व्यक्तिगत संपर्क कर रक्तदान महादान जीवनदान की जागरूकता के लिए महा अभियान चलाया था और सभी से आव्हान किया था कि 14 जून को आकर रक्तदान अवश्य करें जिससे कि हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दूसरे के जीवन को बचाने का भी कार्य करें और यह अभियान जागरूकता के माध्यम से लोगों में शहर में चर्चा का विषय बना और शहर में रक्तदान के लिए नई अलख जगाने का कार्य किया जो अब 14 जून को रक्तदानियों के महाकुंभ के रूप में सामने आएगा। पूरी एडीएचआर की टीम उन रक्तदानियों का भव्य तरीके स्वागत व सम्मान करने के लिए लालायित है । एक बार पुनः एडीएचआर शहर वासियों से इस  रक्तदान महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करती है। 

साथ ही साथ इस रक्तदान महोत्सव में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, वह सभी गणमान्य नागरिक को  शिविर को भव्य बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। 

    शिविर की व्यवस्था में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक, जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, राजेश वार्ष्णेय, मदनलाल वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल,प्रशांत अग्रवाल, अमित गर्ग,अमन बंसल, भानु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दिलीप कुमार, अजय गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय,आयुष अग्रवाल, भानूप्रकाश वार्ष्णेय, मनोज वर्मा, जितेंद्र तरहेटिया,चेतन अग्रवाल दिलीप वार्ष्णेय पेंट, वाल प्रकाश वार्ष्णेय,आदि लगे हुए हैं।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...