सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त को गिरफ्तार, कब्जे से 894 ग्राम नशीला पदार्थ व 8370 रुपये नगद बरामद
सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त को गिरफ्तार, कब्जे से 894 ग्राम नशीला पदार्थ व 8370 रुपये नगद बरामद
सिकंदराराऊ
कोतवाली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है , जिनके पास से नशीला पाउडर एवं नकदी बरामद की है ।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों प्यारे पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला नौखेल कस्बा व थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस एवं बबलू उर्फ रहीस सलमानी पुत्र मुन्ने सलमानी निवासी मौ0 नौखेल कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 894 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) तथा नशीला पदार्थ बिक्री के 8370 रू0 नगद बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपित अवयुक्त कई अन्य मामलों में वांछित चल रहे थे। अभियुक्त प्यारे से 540 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) पाऊडर व 5320 रूपये नगद तथा दूसरे अभियुक्त बबलू से 354 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) पाऊडर व 3020 रूपये नगद बरामद हुए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें