हॉस्पिटल के सामने से अज्ञात चोर उड़ा ले गए मोटरसाइकिल
सिकंदराराऊ
नगर के मोहल्ला गौसगंज स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर से अज्ञात चोर मोटरसाइकिल उड़ा ले गए।
सुंदर सिंह पुत्र फूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि 5 सितंबर को वह अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीएसआर हॉस्पिटल मोहल्ला गौसगंज सिकंदराराऊ आया था। मोटरसाइकिल को हॉस्पिटल पर खड़ी करके अंदर का दवा लेने के लिए चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर मोटर साइकिल ने को चोरी कर लिया। जब बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चल सका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें