ग्राम प्रधान द्वारा प्रपत्र न दिखाए जाने पर जांच करने आई टीम बैरंग वापस लौटी
सिकंदराराऊ
ग्राम पंचायत जरेरा में जांच करने के लिए पहुंची टीम शिकायत की जांच किए बनाई बैरंग वापस लौट गई
बतादें कि हसायन विकासखंड क्षेत्र की पंचायत जरेरा के ग्राम प्रधान की शिकायतकर्ता रघुबीर सिंह के द्वारा जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। जिसको लेकर जिलाधिकारी हाथरस रमेश रंजन के द्वारा जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जिसके क्रम में राजकीय आईटीआई के प्राचार्य राजेश्वर सिंह अपनी जांच टीम के साथ ग्राम पंचायत में पहुंचे, लेकिन प्रधान और सचिव जांच से संबंधित किसी बिंदु पर कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा पाए और 1 माह के अतिरिक्त समय की मांग की। जिसको लेकर जांच टीम वापस लौट आई और जिला अधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी। जिसके बाद आगे समय बढ़ाया जाएगा या नहीं यह जिलाधिकारी निर्णय करेंगे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें