मूसलाधार बारिश के कारण घरों के अंदर घुसा बारिश का गंदा पानी, बिजली गुल होने से अंधकार में डूबा नगर
सिकंदराराऊ
बुधवार की देर शाम शुरू हुई बारिश का क्रम गुरुवार को भी दिनभर जारी रहा। बारिश के कारण नगर में हर तरफ जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। गलियों व मोहल्लों में सड़कों पर बारिश का पानी हिलोरें ले रहा है। कई मोहल्लों और बाजारों में पानी दुकान तथा मकानों के अंदर तक घुस गया। लोग बाल्टी एवं बर्तनों से पानी बाहर निकालते नजर आए। नगर में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। जिसका समाधान शासन प्रशासन अब तक नहीं निकाल सका है। नगरपालिका के प्रति लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नगर के सभी निचले इलाकों के हालात बद से बदतर हो गए हैं । वहीं दूसरी ओर नगर की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है। बुधवार रात्रि 9:00 बजे से नगर की बिजली गुल है। बिजली न मिलने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। पीने का पानी भी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें