विद्युत करंट लगने से भैंस की मौत
सिकंदराराऊ
नगर के मोहल्ला ज्योति नगर कॉलोनी में विद्युत करंट लगने से एक भैंस की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।अशरफ पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी थाना सिकंदराराऊ ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह अपनी भैंसों को अपने घर से ज्योति नगर कॉलोनी में होकर मकबरे में खाली प्लाट में बांधने के लिए बुधवार को सुबह 8:30 बजे ले जा रहा था। कब्रिस्तान के पास लगे हुए दो खंभों पर ट्रांसफॉर्म रखा हुआ है। जिसमें से नंगे तार खुले हुए हैं। वही तार भैंस के पैर के नीचे आ गया तथा विद्युत तार से करंट आने के कारण उसकी एक भैंस की मौके पर ही तड़प कर गिरकर मौत हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें