विद्युत करंट लगने से 2 गोवंश की मौत, लोगों में रोष
सिकंदराराऊ
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर के खंभे में करंट तराने से 2 गोवंश की मौत हो गई । जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।
रेलवे स्टेशन के पास दो पोल पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है । स्थानीय लोगों के मुताबिक अक्सर इस ट्रांसफार्मर से इन पोल में विद्युत करंट उतर आता है। जिसकी शिकायत विद्युत कर्मचारियों से कई बार की जा चुकी है। लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। यदि विद्युत कर्मचारी पोल में आने वाले करंट को दूर कर देते तो यह हादसा नहीं होता। शनिवार की सुबह उक्त विद्युत खंभे में करंट उतर आया तभी वहां विचरण कर रहे 2 गोवंश एक गाय और एक सांड करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई तत्पश्चात नगर पालिका कर्मियों ने दोनों पशुओं को घटनास्थल से हटाकर दफन कराया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें