सिकंदराराऊ में सांसद एवं पूर्व विधायक ने किया राम बारात का शुभारंभ
सिकन्दराराऊ : श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में हर्ष उल्लास के साथ बैण्डबाजों की धुन पर रामबारात निकाली गयी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रामबारात का स्वागत किया गया। देर रात प्रभु श्रीराम विवाह के बाद जनकपुरी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की बारात नगर के नोरंगाबाद स्थित ओम बाबा मंदिर से सांसद राजवीर सिंह दिलेर व पूर्व विधायक यशपालसिंह चौहान ने श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया। आयोजकों ने सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान का पगड़ी व पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया ।
सांसद श्री दिलेर ने कहा कि हमें भगवान श्री रामचन्द्र के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान परशुराम का मर्यादा पूर्ण जीवन प्रेरणादायक है।
रामबारात नगर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। रामबारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। ररामलीला मैदान में जनकपुरी बनाई गई जंहा जैसे ही श्री राम बारात पहुंची तो जनक जी के स्वरूप रामबारात का स्वागत किया। बारात में शामिल लोगों को स्वल्पाहार कराया गया। यहांं पर राम-सीता का विवाह सम्पन हुआ। रामबारात में भगवान गणेश, हनुमान, राधा कृष्ण, काली की झांकी आकर्षक का केन्द्र रही। राम बारात में माता काली तलवार लेकर खेलती चल रही थी। भक्तजनों ने जगह-जगह आरती उतार कर भोग प्रसाद का वितरण किया।
इस मौके पर मौनू माहेश्वरी, प्रबीन वार्ष्णेय डौबी, मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, वैभव गुप्ता, अतुल अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, आशु अग्रवाल, विशाल दरगढ, हर्ष वार्ष्णेय , वनवारी लाल गुप्ता, सुरेन्द्र सहाय आदि थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें