धूमधाम से मनाई गईमाँ वैष्णो 62 वर्षगांठ। निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की रही भीड़
अलीगंज/एटा!नवदुर्गा के पर्व पर इस समय माँ भगवती की चारों तरफ जय जय कार हो रही है. वहीं हर शहर कस्बें और शहर में नव दुर्गा महोत्सव की तैयारी कर पूजा अर्चना की जा रही है नवरात्र के पाँचवे दिन अलीगंज में काली मंदिर समिति के द्वारा माता वैष्णों देवी की स्थापना की वर्ष गांठ पर शुक्रवार को बड़ी धूमधाम के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा से पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोचारण किये गए.कलश यात्रा का शुभारम्भ विधायक सत्यपाल सिंह राठौर व पालिका ध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू दिनेश चंद गुप्ता एसडीएम मानवेंद्र सिंह नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहरक्राइम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सहित सयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया इस कलश यात्रा में माता बहनों ने कलश उठाये. कलश यात्रा में लोगों में उत्साह देखने लायक था मानो ऐसा लग रहा था जैसे माँ वैष्णो स्वयं कलश यात्रा में आ गयी हो. ये कलश यात्रा का आयोजन हर वर्ष माँ वैष्णो देवी मंदिर के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है.
माता वैष्णो देवी कलश यात्रा में माँ काली के अखाडा का दृश्य मनमोहक रहा जगह जगह माँ काली स्वरूप राक्षसों का वध का दृश्य का प्रदर्शन किया गया. वही श्रद्धालुओं का हुजूम इस बार हुए कम उमड़ता नजर आया.कलश यात्रा की शुरुआत काली मंदिर से होती है और मैन बाजार होकर तहसील चौराहा, बड़े मंदिर, मातादीन चौराहा, गाँधी चौराहा होकर,पुनः काली मंदिर पर जाकर समापन किया गया



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें