कस्बा बाजीदपुर में धूमधाम के साथ निकाली गई राम बारात
सिकंदराराऊकस्बा बाजीदपुर में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के अंतर्गत धूमधाम से रामबारात निकाली गई। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता मुकेश चौहान ने फीता काटकर किया। राम बारात में तरह तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने कस्बे से गुजर रही रामबारात का जगह जगह भव्य स्वागत किया।रामबारात में मौजूद कलाकारों और बारातियों का जगह जगह नास्ता आदि कराकर स्वागत किया गया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश चौहान एवं योगेश परमार का स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पर योगेश परमार, अवधेश शर्मा, पप्पू सिंह राजपूत , अनिल कुमार राजपूत, जय किशोर शर्मा , जयप्रकाश , जीपी राघव , प्रेम पाल बघेल, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार बघेल, संजू सिंह राजपूत , रईस अहमद, विनोद वर्मा, राहुल देव शर्मा , धूरी सिंह राजपूत, डॉक्टर नन्नू मल राजपूत , शंकर दादा, अजय कुमार शर्मा , लोकेश बंसल, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र बघेल, शीलू शर्मा, राकेश दिवाकर , ठाकुर ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें