वेल्डिंग की दुकान के से हजारों का सामान चोरी
सिकंदराराऊ
कासगंज रोड नई बस्ती स्थित एक दुकान वेल्डिंग की दुकान के सामने से बीती रात अज्ञात चोर हजारों रुपए का सामान चुरा कर ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुनील कुमार निवासी कासगंज रोड नई बस्ती ने पुलिस को तहरीर दी है कि कासगंज रोड पर उसकी वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार की रात को वह अपने मकान में ऊपर मंजिल पर सो रहा था। रात में अज्ञात चोर दुकान के सामने रखें लोहे के 6 थान चादर एवं तीन लोहे की चौखट एक जंगला जिसकी कीमत लगभग 60 ,000 रुपये की है। यह सामान किसी अज्ञात वाहन में भरकर चोरी कर लले गए हैं। सुबह जब उसने दुकान पर जाकर देखा तो सामान नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें