गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पुरदिलनगर में आयोजित हुआ शांति पाठ एवं हवन यज्ञ
सिकंदराराऊ
गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में ब्राह्मण धर्मशाला पुरदिलनगर में आयोजित शांति पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हवन शांति पाठ पुष्प अर्पित करके पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पूर्ण विधि-विधान के अनुसार कार्यक्रम कराया गया । हवन में सभी लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देख कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की । सभी लोगों ने ब्रह्म श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विलियम माहेश्वरी, डी ओ साहब, दिनेश दीक्षित , अशोक उपाध्याय, अनिल पाठक, संजय द्विवेदी , देवदत्त उपाध्याय , अनिल शर्मा , गौरव द्विवेदी,, भूपेंद्र शर्मा, सुधा शर्मा, मनोरमा शर्मा, विष्णु कांत दीक्षित, लव शर्मा, दिनेश स्नेही , नवीन कुशवाह, सत्येंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें