पूर्व विधायक की धर्मपत्नी के निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास पर हुई शोकसभा
सिकंदराराऊ
प्रबुद्ध जनों की एक शोक सभा व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर वरिष्ठ समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के लगातार तीन बार विधायक रहे सुरेश प्रताप गांधी की धर्मपत्नी श्रीमती शशि रानी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की आत्म शांति एवं दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने व दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रभु चरणों में कामना की गई ।
इस अवसर पर बृज बिहारी कौशिक, दाऊ दयाल , पूर्व सभासद चेतन शर्मा, भानु प्रकाश शर्मा, धीरज वार्ष्णेय , विशाल वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, दिलीप ठाकुर , चक्रवर्ती पाठक , किशोर पंडा, अनुभव माहेश्वरी, बीरो लाला, मोनी बर्मा , दीपक सक्सेना, चंचल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मनोज यादव , पवन वार्ष्णेय, महेश चंद शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा, जगदीश कश्यप , मोहित यादव, प्रकाश कश्यप , लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, राजू सूफी आदि प्रबुद्ध जनों ने समाज सेविका शशि रानी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें