तहसील सभागार में राशन के उचित दर विक्रेताओं की बैठक हुई संपन्न
एटा जिले के अलीगंज तहसील के सभागार में आज अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अध्यक्षता में राशन के उचित दर विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में उचित दर विक्रेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए!जिला पूर्ति अधिकारी के के गुप्ता ने बैठक में पहुंचे सभी राशन उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा की जो लाभार्थी चना,नमक,सोयाबीन ऑयल के लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें जल्द ही शत प्रतिशत वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि लाभार्थियों की अवशेष मात्रा शून्य हो जाए। सभी उचित दर राशन विक्रेता अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा चालू रखें जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए हैं वह सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। राशन की गोदामों से पूरा राशन प्राप्त करें और लाभार्थियों को सत्य प्रसाद वितरण किया जाए। अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने कहा अगर किसी भी राशन विक्रेता के यहां अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ ठोस कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राशन दुकानदार के स्टॉक में कमी पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। सभी राशन विक्रेताओं को निर्धारित मानक के अनुसार पूरी मात्रा में राशन वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आलोक कुमार उप जिला अधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह जिला पूर्ति अधिकारी के के गुप्ता क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त के अलावा अलीगंज क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें