मंडी समिति परिसर में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
सिकंदराराऊमंडी समिति के व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के कार्यालय पर आहूत की गई । जिसमें कहा गया कि मंडी सचिव एवं मंडी प्रशासन की मिलीभगत के कारण घोर अनियमतायें और अतिक्रमण हो रहा है।
मंडी व्यापारी घनशयाम माहेश्वरी ने बताया कि मंडी में किसान चबूतरे पर कुछ अराजक लोंगो द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आम व्यापारियों एवं किसानों को भारी असुविधा हो रही है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी बजह से लाखों रुपये का नुकसान प्रति वर्ष होता है।
मंडी व्यापारी सुरेश यादव ने बताया कि मंडी की पूरी चारदीवारी जगह जगह से टूटी पड़ी हुई है। जिससे मंडी में आए दिन चोरी की घटना आये दिन होती रहती है एवं आवारा पशु अंदर घूमते रहते हैं । पूरी मंडी में बिजली जाने के बाद कभी भी जेनरेटर नहीं चलाया जाता। जनरेटर सफेद हाथी बनकर खड़ा हुआ है।
पिंकी अग्रवाल ने बताया कि साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी नदारद रहते हैं जबकि इस मद में लाखों रुपये का ठेका उठता है ।
व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने मंडी प्रशाशन को चेतावनी दी है कि उक्त सभी समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के अंदर नही किया गया तो उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी एवं उग्र आंदोलन किया जायेगा।
मीटिंग में प्रमुख रूप से अशोक कुमार, सुरेश यादव, घन श्याम माहेश्वरी, सुभाष चंद्र, योगेंद्र सिंह, लल्लू, मुकुट सिंह, भगवान सिंह, शीलेन्द्र सिंह, उमेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें