सुरेश चन्द्र शर्मा एडवोकेट के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त
भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व सतेन्द्र बघेल के संचालन में सम्पन्न हुई।
शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कहा कि समिति के संरक्षक व वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
शोक सभा में राकेश शेखावत, देवा बघेल, हेमंत माहेश्वरी, पादरी राजपाल सिंह, डॉ विमलेश कुमार, जयप्रकाश यादव, संजीव कुमार, वीरपाल सिंह,सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव,पवन कुमार गुप्ता, देवेन्द्र बघेल, इरफान खान, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती आदि।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें