सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा हत्या के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलाह-कारतूस बरामद
सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा हत्या के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलाह-कारतूस बरामद
सिकंदराराऊ
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव भोपालगढ़ में गोली मारकर महिला की हत्या किए जाने के मामले से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 देशी पैनिया 315 बोर, 1 देशी तमंचा 315 बोर एवं 2 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
ज्ञात हो कि दिनांक 19.09.2022 को प्रातः थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भूपालगढ़ी में दो पक्षों में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो रहा है, जिसमें एक महिला के गोली लगी है । सूचना पर तत्काल थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान घायल डॉली पत्नी विजय शर्मा उम्र करीब 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी । घटना के सम्बन्ध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर धारा 147/148/149/307/302 भादवि पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ व प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 19.09.2022 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों सनी उर्फ दिवाकर पुत्र प्रमोद निवासी भूपालगढ़ी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस एवं सुशील कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र ओमप्रकाश निवासी भूपालगढ़ी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को घटना में प्रयुक्त असलाह-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 देशी पैनिया 315 बोर, 1 देशी तमंचा 315 बोर एवं 2 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें