सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भाजपा नेत्री ने तहसील कार्यालय पर काटा जमकर हंगामा, तहसीलदार से तीखी नोकझोंक, पुलिसकर्मियों ने छत पर चढ़ने से रोका 

 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भाजपा नेत्री ने तहसील कार्यालय पर काटा जमकर हंगामा, तहसीलदार से तीखी नोकझोंक, पुलिसकर्मियों ने छत पर चढ़ने से रोका 
सिकंदराराऊ जब भाजपा नेत्री के पुत्र को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इतनी जद्दोजहद करनी पड़ रही है तो आखिर आम आदमी के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाना कितना मुश्किल काम है। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है । मंगलवार को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में तहसीलदार और लेखपाल द्वारा की जा रही हीलाहवाली से तंग आकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने तहसील परिसर पर जमकर हंगामा काटा। तहसील कार्यालय की छत पर झड़ने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। भाजपा नेत्री ने सरकार की नीतियों का मखौल बनाए जाने के लिए तहसील प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील में आवेदन किया था। लेकिन लेखपाल विनय सेंगर द्वारा लगातार उनको गुमराह किया जा रहा था कि उनका ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बन चुका है। लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया। सोमवार को भी फोन पर बात हुई थी, तो कहा था कि प्रमाण पत्र बन चुका है लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बना है। जब वह तहसीलदार से इस बारे में शिकायत करने के लिए पहुंची तो उसे तहसीलदार अपने चेंबर का दरवाजाबाद अंदर से बंद कर के बैठे हुए थे और कर्मचारी ने बोल दिया कि तहसीलदार साहब कहीं बाहर गए हैं। जब वह तहसीलदार न्यायालय परिसर के अंदर से पिछले दरवाजे से ऑफिस में दाखिल हुई तो वहां पर तहसीलदार बैठे गपशप कर रहे थे। उन्होंने आवेदन फार्म पर साइन करने से मना कर दिया। कर्मचारी अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। आम लोगों को काम करने से परेशान किया जाता है। लोगों को छोटे छोटे काम के लिए कई कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। मंगलवार को तहसीलदार से नोकझोंक होने के बाद भाजपा नेत्री कमलेश शर्मा तहसील कार्यालय की छत पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ने लगी तो सीड़ियों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। सिटी इंचार्ज भवानी शंकर शर्मा मय हमराह पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंच गए।वह भाजपा नेत्री को समझा-बुझाकर नीचे उतार कर लाए फिर तहसीलदार के ऑफिस में पहुंचकर भाजपा महिला नेत्री कमलेश शर्मा की तहसीलदार के साथ काफी तीखी झड़प हुई। बता दें कि भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। यह आरक्षण आर्थिक रूप के आधार पर मिलेगा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए सरकार ने नौकरी और शिक्षा में आरक्षण दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों के लिए यह बेहतरीन सौगात है। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। देशभर में सर्टिफिकेट बनवाने के लिए युवाओं को भागदौड़ करनी पड़ती है। प्रमाण पत्र के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को स्वयं की जाति के लिए कोई साक्ष्य देना होगा । जैसे जाति प्रमाण पत्र या जमाबंदी की प्रति या अन्य कोई दस्तावेज अभ्यर्थी को सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। इसमें अपनी आय और आय के स्रोत दर्शाने होंगे। आवेदन फार्म ईमित्र या लोक मित्र के जरिए भरा जाएगा।आवेदन भरने के बाद उसमें दस्तावेज जोड़ने होंगे। दस्तावेजों में मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड , जमाबंदी की नकल ,पैन कार्ड, फार्मू16 या बैंक स्टेटमेंट या आय प्रमाण पत्र भी साथ में देना होगा। शपथ पत्र नोटरी होने के बाद अभ्यर्थी को सबसे पहले पटवारी हल्का रिपोर्ट करवानी होगी। पटवारी द्वारा रिपोर्ट करने और हस्ताक्षर पश्चात ईमित्र पर जाना होगा। ईमित्र द्वारा लाइन सबमिशन किया जाएगा। दस्तावेज ऑनलाइन सबमिट होने के बाद 15 दिन के अंदर ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनकर आ जाएगा। यह तो रहे सरकारी नियम, लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है । आम लोगों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। तहसील मुख्यालय से लेकर लेखपाल के दरवाजे तक दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। लेकिन ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र नहीं बनता है। यह किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है । इस समस्या से अनगिनत लोग जूझ रहे हैं। भाजपा नेत्री कमला कमलेश शर्मा तो एकमात्र उदाहरण हैं। ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे। जिनको ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...