चिंतक व बुद्धजीवी वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है
सिकंदराराऊ
भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत देश में चलाए जा रहे मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम माधुरी में राजेश यादव की अध्यक्षता एवं संचालन देवा बघेल ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि चिंतक व बुद्धजीवी वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है । शिक्षा ही सही मायने में समाज की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक समाज को शिक्षा पर पूर्ण ध्यान देना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के बिना कोई भी परिवार व समाज विकास एवं उन्नति नहीं कर सकता। शिक्षा एक बहुमूल्य रत्न है । इस ओर सभी बंधुओं को ध्यान देना चाहिए। इसके साथ साथ लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने की अपील की । देश के निर्माण में कवि, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पत्रकार, समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।
समारोह में कुमारी शिल्पी, काजल, मोहिनी, सरस्वती, उपासना, अंजलि , कुमकुम कुमारी, कुमारी पवन, कुमारी कृष्णा,सुमनलता, पूजा, सर्वेश यादव,महेंद्र प्रताप टीटू जादौन, मुकेश कुमार, रवेन्द्र कुमार,तेवेन्द्र कुमार, संतोष लोधी, दीपक यादव,सुधा यादव,रेनू कुमारी, गीता देवी,शेर सिंह, जयचंद्र लोधी का स्मृति चिन्ह भेंट कर मेधावियों को सम्मानित किया
इस अवसर पर मुकेश कुमार,राकेश कुमार,दीपक कुमार, आनंद वर्मा, हेमंत कश्यप, मनोज सविता,शनि वार्ष्णेय,दीपक माहेश्वरी, संदीप कुमार,रिंकू , जयप्रकाश नारायण यादव, जयपाल सिंह, वीरपाल सिंह, जाकिर भारती,हसरुददीन शाह, आदित्य कुमार, धर्मेन्द्र कश्यप,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें