तहसील परिसर में वकीलों की हड़ताल जारी।
तहसील परिसर के बाहर की जमकर नारे बाजी!
अलीगंज में कुछ अधिवक्ता बार एशिसियेशन के बैनर तले पिछले कई दिनों से कलम बन्द हड़ताल पर है।वही वकीलों ने नवीन तहसील परिसर में जमकर नारे वाजी की। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार तहसील अलीगंज में तहसील वार एसोसिएशन के वेनर तले कुछ अधिवक्ता एसडीएम तहसीलदार नायव तहसीलदार के विरुद्ध भृष्टाचार का आरोप लगाकर कलम बन्द हड़ताल पर है।हड़ताल के 21वें दिन हड़ताल पर रहे और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आनन्द शाक्य वेदप्रकाश गुप्ता किरण कुमार जय कुमार सुधीर वीरेन्द्र सिंह उग्रीव सिंह संजय यादव मुनीश्वर दयाल दुवे महेश सिंह शाक्य सहित अन्य अधिवक्ता ने नारे वाजी की।नारे बाजी कर अधिवक्ता का कहना है कि तहसील में भृष्ट अधिकारियो को यहाँ से हटाया जाये यहाँ पर सबसे ज्यादा वाद कारियो से लूट घसोट जारी है। यदि समय रहते उक्त लोगो को नही हटाया गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।वही पूर्व् वार अध्यक्ष का कहना है कि यह कार्य न्याय के खिलाफ है कुछ चन्द अधिवक्ता है जो कनिष्ठ है उन लोगो के कारनामे प्रशासन के सामने आ चुके है।इसके चलते वहः प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। पूर्व् वार अध्यक्ष के साथ प्रताप सिंह सीपी सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह से वार्ता की।
अम्बरीष सिंह राठौर पूर्व् वार अध्यक्ष अलीगंज।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें