सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवनियुक्त जगद्गुरु शंकराचार्य को बधाई देकर किया उत्साह व्यक्त.....

 नवनियुक्त जगद्गुरु शंकराचार्य को बधाई देकर किया उत्साह व्यक्त

तेजस्वी,योग्य ,युवा धर्म संरक्षक हैं जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ़। अति प्राचीन सनातन धर्म की रक्षार्थ एवं प्रचार प्रसार हेतु दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरीपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज द्वारा 12 सितंबर को ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के पांच भौतिक शरीर के समक्ष अभिषिक्त हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती और द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का श्रृंगेरीपीठ की अधिष्ठात्री देवी शारदाम्बा के मन्दिर में वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच सोमवार को अभिषेक किया।अभिषेक करने से पूर्व शंकराचार्य भारती तीर्थ दोनों जगद्गुरुओं के सिर पर अपना हाथ रखा और संस्कृत में उद्घोषणा की कि मैं ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वरत्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के करकमलसंजात दण्डी संन्यासी उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का ज्योतिष्पीठ पर और स्वामी सदानन्द सरस्वती का पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठ पर अभिषेक कर रहा हूं। दोनों नवनियुक्त शंकराचार्य पदों पर धर्म पताका लहराने के निर्णय को लेकर भारतवर्ष में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जहां पूज्य स्वामी जी के भक्तों द्वारा जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं वहीं अलीगढ़ शहर के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिष संस्थान पर भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में ही बेंगलूरु में वेदान्त भारती संस्था द्वारा आयोजित चतुष्पीठ सम्मेलन में ही ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने इन दोनों को अपने उत्तराधिकारी के रूप में श्रृंगेरीपीठाधीश्वर जी महाराज के समक्ष प्रस्तुत कर दिया था और बताया कि मेरे ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात् आप इन दोनों के लिए अभिषिक्त हो जाने के बाद कै सभी आवश्यक धार्मिक कृत्य सम्पन्न कराएंगे। उसी वचन का स्मरण एवं मान रखते हुए 12 सितम्बर 2022 को विधिवत् अभिषेक कर 20 दिन पश्चात् शुभ मुहूर्त में ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय में जाकर जगद्गुरु पद पर आरूढ़ होने के पश्चात् के जो धार्मिक कृत्य किए जाते हैं उन सभी का विधि विधान से सम्पादन करने को आश्वस्त किया।

वैदिक ज्योतिष संस्थान प्रमुख पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने नवनियुक्त शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज एवं पूज्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज को सामूहिक रूप से शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि सनातन धर्म रक्षा हेतु ब्रह्मलीन शंकराचार्य एवं पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा लिया गया यह निर्णय हम सभी सनातन प्रेमियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है,जहां इस पद हेतु युवा एवं योग्य तेजस्वी और अपने सरल स्वभाव के विषय में पहचाने जाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज निश्चित ही देश के सर्वांगीण विकास हेतु अहम भूमिका निभाएंगे साथ ही सनातन ध्वज पताका को भी सम्पूर्ण विश्व भर में फहराने का प्रयत्न करेंगे।

पूज्य स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में अनुयायियों के साथ हम स्वयं महाराज जी से मिलकर शुभकामनाएं व्यक्त करेंगे। इस महनीय अवसर पर गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, ऋषि शास्त्री,ऋषभ भारद्वाज, मधुर वेदपाठी, मनोज शास्त्री, अंकुश पंडित, शिवम व्यास, अमित अग्रवाल, सुबोध गर्ग, जितेन्द्र गोबिल, मनोज अग्रवाल, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, कपिल शर्मा, सुमित वर्मा, प्रमोद सिंह, प्रमोद गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, तेजवीर सिंह, शिव प्रकाश अग्रवाल, सौरव पंडित, सचिन पाण्डेय,आदि भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...