सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंचम दिवस पर अयोध्या से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के बालकांड का वर्णन 

 पंचम दिवस पर अयोध्या से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के बालकांड का वर्णन 

सिकन्दराराऊ: नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री राम कथा के पंचम दिवस पर अयोध्या से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के बालकांड का वर्णन किया गया।जब भगवान श्री राम के बाल्य चित्रण की कथा के मांगलिक गीत और लोक संस्कृति के विभिन्न गीतों पर श्रोता भाव विभोर होकर खूब झूमे। वहीं राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी  एवं कासगंज के भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा द्वारा ममता फार्म हाउस पर आयोजित श्री राम कथा में पहुंचकर भगवान श्री राम के छवि चित्र की आरती उतारकर एवं पूजा अर्चना कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं आयोजक आकाश दीक्षित  द्वारा मित्रेश चतुर्वेदी एवं कासगंज के भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा का पटका उढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया । 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि शालीनता ही श्री राम का आभूषण है और रामकथा हमें जीवन में सत्य, धर्म और शील को धारण करने का संदेश देती है।श्री चतुर्वेदी ने कहा कि श्री राम के आदर्शों के साथ सभी लोगों को सीता माँ के व्यक्तित्व से भी सीख लेने की आवश्यकता है।

  कथा व्यास सतगुरु शरण जी महाराज ने कहा मानव जीवन में प्रवृति का चिंतन करना है, कथा जीवन की व्यथा को मिटाने की संजीवनी है, इसका श्रवण जीवन को सत्य पथ में आरुढ़ करने के लिए आवश्यक है। विजयादशमी में रावण का पुतला दहन कर देने मात्र से राम राज्य की कल्पना साकार नही हो सकती । अपने मन रूपी रावण पर विजय प्राप्त करने से ही सही अर्थ में विजयादशमी का पर्व जीवन मे उपस्थित होगा।

उन्होंने कहा कि मनुष्य का मन-मस्तिष्क संवेदना से भी परिपूर्ण होना चाहिए। जब एक विवेकवान मनुष्य अपनी काया की क्षणभंगुरता से परिचित होता है, तो उसकी आत्मा सजग हो जाती है। उसके जीवन में घटने वाली साधारण-असाधारण घटनाओं के प्रति एक सतर्क, जागरुक और संवेदनशील अंतर्दृष्टि विकसित होती है। उसमें जीवन की घटनाओं के कार्य व कारण का विवेक उभरने लगता है। वह आत्मा-परमात्मा के विचार तक स्वयं की चिंतन शक्ति से पहुंच जाता है। श्री महाराज ने जब भगवान श्री राम के बाल्य चित्रण की कथा के दौरान मांगलिक गीत और लोक संस्कृति के विभिन्न गीतों पर श्रोता भाव विभोर होकर खूब झूमे। 

    राम कथा में शर्मिष्ठा देवी, ममता शर्मा, प्रभा दीक्षित, बीना शर्मा, रेनु दीक्षित, रीना शर्मा, रामश्री, अनुष्का दीक्षित, भूमि शर्मा, चरु गुप्ता, रामा पांडे, उर्मिला कौशिक, राजू देवी  , विशाल पचौरी, रितिक पांडेय, सतीश दुबे, अनिल शर्मा, अशोक उपाध्याय, नितिन भारद्वाज, मुकेश शर्मा, चेतन शर्मा ,दुर्गेश पचौरी, रिंकू शर्मा, मयंक उपाध्याय, उत्कर्ष वर्ती पाठक, अनंत चतुर्वेदी , भूपेन्द्र उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...