पेड़ से गिरकर घायल किसान की दिल्ली में उपचार के दौरान 18 दिन बाद मौत
सिकंदराराऊ
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में पूरी तोड़ते समय पेड़ से गिरे किसान की उपचार के दौरान 18 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई ।
38 वर्षीय किसान कमल सिंह 25 अगस्त को अपने खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर चढ़कर बेल से तोरई तोड़ रहा था। किसी तरह पेड़ से वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में उपचार हेतु अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान सोमवार को कमल सिंह की मौत हो गई। जैसे ही कमल सिंह का शव घर पहुंचा तो गांव में हाहाकार मच गया। गंभीर माहौल में कमल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें