रेलवे लाइन के ऊपर बनेगा पुल, बाईपास पर फर्राटा भरेंगे वाहन
सिकंदराराऊ
नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान रेलवे लाइन के ऊपर होकर जा रहे पुल के निर्माण के लिए एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य काफी दिनों से रुका हुआ था। जिसको लेकर उक्त हाईवे को शीघ्र चालू कराने के लिए एटा सांसद राजवीर सिंह राजू द्वारा रेलवे विभाग से रेलवे लाइन के ऊपर पुल निर्माण करने के लिए कार्यदायी संस्था को एनओसी दिला दी गई है। रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनने के बाद बाईपास पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उक्त जानकारी पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू ने दी। भाजपा सांसद ने कहा कि नेशनल हाईवे 91 लगभग पूरा होने के बाद भी रेलवे लाइन के ऊपर पुल नहीं बनने की चलते चालू नहीं हो पा रहा था, जिसको लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता करके उन्होंने कार्यदायी संस्था को रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण करने के लिए एनओसी दिला दी है। शीघ्र रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण होने के बाद नेशनल हाईवे 91 पूर्ण रूप से चालू हो सकेगा। वहीं सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की तैनाती तथा स्थानीय लोगों की काफी पुरानी समस्या बस स्टैंड के निर्माण पर किसी भी तरह की वार्ता करने से इनकार किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से तेजवीर सिंह सिसोदिया, देवदत्त वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राम सुमन शर्मा, उमेर वे भूपेंद्र सिंह चौहान आदि थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें