सिकंदराराऊ पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोर दबोचे, तीन तमंचा व कारतूस, बोलेरो पिकअप गाड़ी तथा 12200 नगद बरामद
सिकंदराराऊ पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोर दबोचे, तीन तमंचा व कारतूस, बोलेरो पिकअप गाड़ी तथा 12200 नगद बरामद
सिकंदराराऊकोतवाली पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है जिनसे भैंस चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी और तीन तमंचा कारतूस बरामद किए हैं । पकड़े गए चोरों ने भैंस चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र बनवारी निवासी गांव रजापुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस को फाटक वाली मस्जिद से लगभग 100 मीटर पुरदिलनगर की ओर सड़क पर गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस नाजायज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गाड़ी बोलेरो पिकअप उसके पिता के नाम रजिस्टर्ड है । उसने अपने साथी जुबेर उर्फ जुवैद पुत्र मोहम्मद साबिर व मोहसीन पुत्र हनीफ निवासी गण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी कस्बा सिकंदराराऊ, विजय उर्फ विपिन उर्फ अजय पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी ग्राम मैदामई नगला गडरिया थाना हसायन, रंजीत उर्फ बैगन पुत्र तिलक सिंह निवासी आहरन थाना बरहन जिला आगरा के साथ मिलकर कई भैंस चोरी की घटनाएं की हैं। जुबैर एवं मोहसिन भैंस पड्डा गांव से खरीद कर बेचते हैं। इन्हीं दोनों ने रात्रि में मुझे चोरी की भैंसों को लादकर अलीगढ़ ले जाने के लिए दुगने किराए पर तैयार किया था। मैं इनके साथ पहले भी काम करता रहा था । मैंने इन सभी के साथ इस वर्ष जुलाई के महीने में टोली गांव से आगे गांव पचपेरा में एक भैंस चोरी की थी । दो भैंस इसी महीने गांव कासिमपुर एवं ग्राम जनसोई में चोरी की थी ।8 सितंबर को एक भैंस गांव नगला हरिकेश से चोरी की थी ।24 सितंबर को हम लोगों ने गांव सराय से एक भैंस चोरी की । लेकिन शोर मचाने पर भैंस छोड़कर भाग आए थे । उसी रात्रि करीब 3:00 बजे गांव बमनहार में एक भैंस और एक पडिया चोरी की थी। जिसे कासगंज तक ले गए लेकिन गाड़ी कीचड़ में फंस जाने पर लोगों के पहुंचने के कारण वहां से भाग आए थे। भैंसों को चोरी करने के बाद मुझे अलीगढ़ से बाहर उतारना होता है । वहां से जुबेर आदि फैक्ट्रियों में भेज देते हैं । अभियुक्त प्रदीप के बताए अनुसार उनके खिलाफ कोतवाली सादाबाद में भैंस चोरी का अभियोग पंजीकृत है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुबेर उर्फ जुबैद एवं मोहसिन पुत्र हनीफ निवासी गण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ को बुधवार को सिकंदराराऊ स्थित पशु पैठ तिराहे से ईदगाह रोड पर गिरफ्तार कर लिया ।उनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस तथा 12200 बरामद हुए हैं। विजय एवं रंजीत दो अभियुक्त वांछित हैं। पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। जिनके विरुद्ध सिकंदराराऊ एवं सादाबाद कोतवाली में आधा दर्जन मुकदमा पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अब्दुल हासिम एवं पुलिसकर्मी संदीप राघव, शैलेंद्र कुमार तथा वरुण कुमार शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें