प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा एक-एक सीट पर विजय हासिल करेगी: दिनेश शर्मा
पूर्व उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वाग
सिकन्दराराऊ : पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का लखनऊ से अलीगढ़ एक कार्यक्रम में जाते समय बंटी शर्मा, आकाश दीक्षित व अजय जादौन के नेतृत्व में नगर के पंत चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत श्री शर्मा ने कहा कि यहां के लोगों से जो प्रेम व स्नेह मिला है , वह सदैव याद रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपराधी प्रदेश से पलायन कर गए।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 के फतह का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही फिर से भाजपा की सरकार 2024 में लाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा एक-एक सीट पर विजय हासिल करेगी।
इस अवसर पर आकाश दीक्षित, अजय जादौन एवं बंटी शर्मा ने श्री शर्मा को पगड़ी, पटका व फूलमाला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में लोकेश जादौन, आरती त्रिवेदी, पंकज गुप्ता, नीरज वैश्य, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, मनोज उपाध्याय, रानू जादौन, शेंकी जादौन, निर्मलदास, शशिवाला वार्ष्णेय, अंकुश उपाध्याय, कमल नयन वार्ष्णेय, दुर्वेश पचौरी, अशोक उपाध्याय, हर्ष पाठक, हरेंद्र दीक्षित, बंटी ठाकुर, उमेश शर्मा, दिव्यांशु उपाध्याय, अरविंद शर्मा, रिंकू शर्मा, राविया खान, राज वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय आदि थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें