कस्बा कचौरा स्थित श्रीकृष्ण देवालय पर पूर्व मंत्री के निधन के चलते हुआ शोक सभा का आयोजन
सिकंदराराऊ
कस्बा कचौरा स्थित श्रीकृष्ण देवालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के समस्त लोगों तथा व्यापारियों ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने सिकंदराराऊ के विधायक के रूप में तथा विधायक बनने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री का पद संभालते हुए सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए , जो अतुलनीय हैं। उनके द्वारा क्षेत्रीय जनता के लिए किए गए कार्यों की जितनी सराहना की जाए ,वह कम है। वह सच्चे नेता थे । जिनसे लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। यही वजह है कि आज लोग उनको भुला नहीं पा रहे हैं । इस अवसर पर कस्बा एवं आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें