मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट तीन घायल
सिकंदराराऊ
रविवार को कस्बा के मोहल्ला नोखेल पाए वाली गली में नाली में पड़ी पाइप लाइन से बाइक फिसलने पर दो पक्ष में विवाद हो गया । जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई । घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए । घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई ।एक पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।मोहल्ला नोखेल निवासी अजीत कुमार पुत्र रामकिशन ने दी तहरीर में कहा है कि रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे करीब अपने पिता के साथ पानी के प्लांट पर था । प्लांट के बाहर प्लास्टिक की पाइप लाइन पड़ी हुई थी । जिस पर मोहल्ले के दूसरे समुदाय के तीन युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे । उसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई । पीड़ित के पिता ने बाइक सवार युवकों को उठाया । बाद में युवक गाली गलौज करने लगे । गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता, पुत्र व माँ को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

एक टिप्पणी भेजें