सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*करोड़ों की लागत से बना खेल का स्टेडियम बना सफेद हाथी।* *खेल के मैदान में उगे झाड़,बगैर मैदान खेलों से वंचित हो रहे युवा।* सपा की सरकार में शुरू हुआ था निर्माण ,योगी सरकार में स्टेडियम भवन के अंदर कबूतरों का हुआ बसेरा।

 *करोड़ों की लागत से बना खेल का स्टेडियम बना सफेद हाथी।*


*खेल के मैदान में उगे झाड़,बगैर मैदान खेलों से वंचित हो रहे युवा।*


सपा की सरकार में शुरू हुआ था निर्माण ,योगी सरकार में स्टेडियम भवन के अंदर कबूतरों का हुआ बसेरा।

आखिर युवा कैसे निखारे अपनी प्रतिभा।करोड़ों खर्चने के बाद बेसहारा पड़ा स्टेडियम*


खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं की प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में सुविधा मुहैया का दावा उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कर रही है।सरकार के इन दावों की पोल खोलती ये खबर आपको हैरत में डाल देगी।जहां जनता की कमाई हुई गाढ़ी रकम से वसूले हुए टैक्स से बना स्टेडियम सफेद हाथी सावित हो रहा है।लगभग तीन करोड़ अठहतर लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल स्टेडियम सरकार के झूठे दावों की पोल खोल नजर आ रहा है।स्टेडियम के अंदर के हालत बेहद खराब है।स्टेडियम खेल का नहीं बल्कि कबूतर खाना बनकर रह गया है।करोड़ों रुपए खर्च होने बावजूद क्षेत्र की जनता को स्टेडियम में खेल खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हो सका है।


खेलों के मैदान और उचित खेलों के सामान , कोच उपलब्ध न होने की वजह से यूपी का एटा जिले का अलीगंज क्षेत्र कभी पिछड़ा हुआ है।जिसको देखते हुए प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष २०१५ में अलीगंज में खेल स्टेडियम बनाए जाने की स्वीकृति दी थी।स्टेडियम का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में शुरू होकर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार में पूर्ण हुआ है ।पांच माह पूर्व ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से स्टेडियम का शुभारंभ किया था।परंतु आज तक करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुए इस स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेल खेलने का मौका प्राप्त नहीं हो सका।स्टेडियम के बाहर क्षेत्र के खिलाड़ी मैदान बनाकर क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।खिलाड़ियों ने सरकार से गुहार लगाई है की जल्द से स्टेडियम को सुचारू शुरू किया जाए जिससे की खेलने का मौका मिल सके।


*आखिर कैसे हो रहा निखरती प्रतिभाओं का देश के अंदर ही दमन*


*मुफलिसी में कैसे मजबूर हुई नेशनल खेल चुकी दीक्षा*


कहते है की देश में निखरती प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन खेलों के व्यापक इंतजाम नहीं होने के चलते लाचारी और मजबूरी की वजह से हर रोज खेलों के क्षेत्र में हजारों लाखों प्रतिभाओं का देश के ही अंदर दमन हो रहा है।इसी ही एक कहानी हम बताने जा रहे है भाला फेंक खेल की नेशनल खिलाड़ी दीक्षा दीक्षित की।जो की खेलों के व्यापक इंतजाम न होने की वजह से मजबूर हो चुकी है।लेकिन हौसला आज भी बुलंद है।

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा की तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर रहने वाली

दीक्षा दीक्षित एक भाला फेंक खेल की नेशनल प्लेयर है।दीक्षा इस समय 17 वर्ष की उम्र को पूरा कर चुकी है और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। दीक्षा के पिता का नाम अवधेश दीक्षित है,जो कि एक छोटे किसान है। दीक्षा के परिवार में कुल 7 लोग रहते है और दीक्षा अपने कुल पांच भाई बहनों में चारवीं नंबर पर आती है। दीक्षा राजा का रामपुर स्थित बी डी आर एस इंटर कालेज में पढ़ने के लिए साल 2015 में पढ़ने के लिए पहुंची तभी स्कूल में खेलकूद के अध्यापक योगेंद्र शाक्य से शारीरिक शिक्षा के लिए मुलाकात हुई। स्कूल के अध्यापकों के द्वारा आपस में पैसे इकट्ठे करवा करके खेल कूद के सामान जुटाये। इसके बाद दीक्षा की प्रैक्टिस जारी रखी गई और नतीजे में दीक्षा ने चार बार स्टेट मैच एक बार नेशनल मैच जीतने का खिताब अपने नाम किया। वर्ष 2019 में स्कूल से पढ़ाई पूरी होने के बाद साल 2021 में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से जैवलिन थ्रू मैच खेलने के लिए गई और द्वितीय स्थान प्राप्त किया और नेशनल मैच खेलने के लिए पंजाब के जनपद संगरूर में गई यहां पर भी दीक्षा ने इस नेशनल मैच में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के बाद सिल्वर और गोल्ड मेडलो का जत्था इकट्ठा कर लिया।वर्तमान समय में दीक्षा युवा कल्याण विभाग के तरफ से खेल रही है।दीक्षा को इस वक्त बेहतर खेल व्यवथाओं और अच्छे कोच की आवश्यकता है।सवाल ये उठता है की करोड़ों खर्चने के बाद भी क्षेत्र के खिलाड़ियों का हाल बेहाल है।


वहीं इस मामले में खेलकूद विभाग की बाबू हेमलता ने बताया,कि स्पोर्ट स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है ,स्टेडियम निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम अलीगढ़ की थी। संस्था द्वारा स्टेडियम का निर्माण कराया जा चुका है ।परंतु स्टेडियम में खेल मेदान का निर्माण नही पूर्ण हो सका है।साथ ही स्टेडियम की देखरेख और जिम्मेदारी के लिए हाल ही में कोई तैनाती नही हुई है। स्टेडियम विभाग को सौंपा जा चुका है। स्टेडियम के अंदर खेलो को शुरू करने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...