थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सिकंदराराऊ पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से सतीश पुत्र मोहर सिंह निवासी पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस, मनवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह निवासी निहालपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस व करतार सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी चमरपुरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सरोज व रामनरेश , योगेन्द्र सिंह व हैड कांस्टेबल राजेश सिंह व कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल थे।




एक टिप्पणी भेजें