अराजक तत्वों द्वारा तालाब में जहरीली दवा डालने से 60 हजार मछलियों की मौत* 

 *अराजक तत्वों द्वारा तालाब में जहरीली दवा डालने से 60 हजार मछलियों की मौत* 

 अलीगंज क्षेत्र के एक तालाब में जहरीली दवा डालने से लाखों की कीमत की मछलियां मर गईं है। पीड़ित ने मामले की शिकायत अलीगंज थाने में की है। गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत विछोरागंज के ग्राम नगला भज्ज का है, यहाँ पर मत्स्य पालन विभाग की ओर से गांव भज्ज निवासी राजेंद्र सिंह को मछली पालन के लिए तालाब पट्टे पर आवंटन किया गया था। इसमें पीड़ित ने 60 हजार मछलियों के बच्चे डाले थे। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ पहुंचे तो देखा मछली मरी हुई पानी में उतरा रही है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजेंद्र सिंह को दी। राजेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो वास्तविकता का देखकर दंग रह गया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक शिकायत पत्र थाना कोतवाली अलीगंज को दिया है जिसमें बताया कि प्रार्थी ने अपने नाम से एक मत्स्य विभाग द्वारा सरकारी तालाब का पट्टा दिया था। जिसमें मछली पालन के लिए प्रार्थी ने 60 हजार मछली के बच्चों को पालन के लिए तालाब में छोड़ रखा था लगभग एक मछली के बच्चे का वजन 100 ग्राम के तकरीबन है जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने मछली मारने की दवाई या अन्य कोई जहरीली दवाई डाल कर सारी मछलियों को मार दिया। जिससे पीड़ित का 60 हजार मछलियों का तकरीबन दो लाख का नुकसान हुआ है मछली पालनकर्ता काफी परेशान है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2